औरंगाबाद, मई 19 -- देव प्रखंड मुख्यालय स्थित राजा जगन्नाथ उच्च विद्यालय के खेल मैदान में सोमवार को नौवीं कक्षा के छात्रों के लिए एनसीसी कैडेट बहाली के लिए शारीरिक और लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इस प्रक्रिया में कुल 153 छात्रों ने हिस्सा लिया। स्कूल के प्रभारी प्राचार्य नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि नौवीं कक्षा के नव नामांकित छात्रों के लिए एनसीसी कैडेट में नामांकन के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई है। कुल 50 छात्रों का चयन किया जाएगा। अब तक शारीरिक और लिखित परीक्षा में लगभग 70 छात्र शामिल हुए हैं और चयन प्रक्रिया जारी है। इस दौरान एनसीसी के हवलदार नायक सूबेदार एलबी सिंह, हवलदार सतीश कुमार सिंह, अजीत कुमार, कुशल राणा, निर्मल थापा, शाहिद समेत विद्यालय के शिक्षक थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.