गंगापार, जनवरी 5 -- दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस के समारोह में शामिल होने के लिए रांची से सेना के नेतृत्व में साइकिल से लगभग दो दर्जन एनसीसी कैडेट्स का दिल्ली जाते वक्त मांडा रोड तिराहे पर अभिनंदन करते हुए भारतगंज चौकी पुलिस ने विदा किया। सोमवार सुबह दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची के लगभग दो दर्जन एनसीसी कैडेट्स साइकिल से मांडा क्षेत्र के प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर नहवाई बाजार में सेना के नेतृत्व में पहुंचे। नहवाई बाजार में चौकी इंचार्ज भारतगंज सुभाष सिंह ने पुलिस कर्मियों संग एनसीसी कैडेट्स का अभिनंदन कर रास्ता साफ कराते हुए मांडा थाना क्षेत्र से आगे के लिए रवाना किया। एनसीसी कैडेट्स का यह दल एक जनवरी को रांची से चला है और विभिन्न धार्मिक व ऐतिहासिक शहरों से होते हुए 25 जनवरी को सायं दिल्ली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.