बागेश्वर, जनवरी 6 -- जिले में कई ऐसे भी टैक्सी चालक हैं, जिनका आज तक एक भी चालान नहीं हुआ है। वे यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन करते हैं। ऐसे चालकों को परिहवन विभाग ने सम्मानित किया है। साथ ही उत्कृष्ट एनसीसी कैडेट भी सम्मानित हुए। बीडी पांडेय कैंपस में सड़क सुरक्षा और रोड सेफ्टी के तहत एनसीसी कैडेट्स को जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे और एआरटीओ अमित कुमार ने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। साथ ही बेहतर कार्य करने वाले कैडटों को सम्मानित किया। टैक्सी चालकों को भी सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने अन्य चालकों से भी ऐसे चालकों से सीख लेने को कहा। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करने से हमेशा यात्रा सुरक्षित रहती है। नशे का सेवन करने के बाद वाहन चलाने वाले चालको के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल क...