गाजीपुर, फरवरी 9 -- गाजीपुर। 92 उत्तर प्रदेश बटालियन एनसीसी, गाजीपुर के कैडेट अजीत कुमार सिंह का चयन भारत स्तर पर गणतंत्र दिवस परेड में एनसीसी दल के लिए हुआ था। उन्होंने 26 जनवरी को कर्तव्य पथ परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन को देखते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें एनसीसी कैडेट्स में सर्वश्रेष्ठ घोषित करते हुए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। कमान अधिकारी कर्नल अनुभव राज ने कहा कि उनकी सफलता गाजीपुर जिले के युवाओं को एनसीसी में शामिल होने और आदर्श नागरिक बनकर राष्ट्र सेवा करने के लिए प्रेरित करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.