सुल्तानपुर, जनवरी 28 -- सुलतानपुर। राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने मंगलवार को सड़क सुरक्षा रैली निकाली। विद्यार्थियों ने रास्ते में आने जाने वालों को यातायात नियमों की जानकारी दी व हेलमेट लगाकर चलने का आह्वान किया। प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कालेज परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली सिविल लाइंस हनुमान मंदिर चौराहा व एमजीएस चौराहा होते हुए कॉलेज पहुंची। रैली के साथ चल रहे एनसीसी समन्वयक डॉ. आलोक कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि,एनएसएस कार्यक्रमाधिकारी डॉ. प्रभात श्रीवास्तव,वीरेंद्र कुमार गुप्त व डॉ. विभा सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने बताया कि रैली के रास्ते में मिलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.