अयोध्या, दिसम्बर 24 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय आवासीय परिसर के एनसीसी 10/65 कंपनी की ओर से आयोजित स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। मंगलवार को कुलपति डॉ. बिजेन्द्र सिंह के निर्देशन में एनसीसी कैडेट्स ने चांदपुर हरबंस, घोसियाना, पूरे हुसैन व अन्य गांव में साफ- सफाई की और लोगों को जागरूक किया। अभियान में डॉ. प्रतिभा, डॉ. श्याम बहादुर, डॉ. रविन्द्र भारद्वाज, सीनियर अन्दर ऑफिसर प्रसिद्ध यादव, अंडर आफिसर सुनैना यादव, अंडर आफिसर लक्ष्मी चौधरी के अलावा साथ 65 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...