दुमका, अगस्त 26 -- दुमका। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की 4 झारखंड गर्ल्स बटालियन, हजारीबाग समूह की कैडेट्स ने दुमका में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान लघु शस्त्र फायरिंग अभ्यास में अपनी उत्कृष्ट दक्षता और अनुशासन का प्रदर्शन किया। इस दौरान कैडेट्स को खड़े होकर तथा लेटकर लक्ष्य साधने की विधियों के साथ-साथ हथियारों की देखभाल और संचालन संबंधी बारीकियों से भी अवगत कराया गया। कमान अधिकारी कर्नल अनिल कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि निशानेबाजी केवल खेल नहीं, बल्कि आत्म-अनुशासन, धैर्य और एकाग्रता का प्रतीक है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि जो कैडेट्स बेहतर प्रदर्शन करेंगी, उन्हें विशेष प्रशिक्षण के अतिरिक्त अवसर प्रदान किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.