मुरादाबाद, दिसम्बर 16 -- 23 यूपी बटालियन एनसीसी मुरादाबाद की सब यूनिट महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में मंगलवार को एनसीसी कैडेट्स ने विजय दिवस उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर मेजर राजीव ढल ने 16 दिसंबर 1971 के ऐतिहासिक विजय दिवस की जानकारी की। इस दौरान कैडेटों ने तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए और शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में एएनओ मेजर राजीव ढल, हवलदार रंजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...