अलीगढ़, जनवरी 16 -- अलीगढ़ । 8 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी आवास अवस्थी के दिशा निर्देश पर भारतीय सेना दिवस श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में शुक्रवार को मनाया गया। प्राचार्य पंकज वार्ष्णेय व कैप्टन डॉ विवेक सेंगर के नेतृत्व में सभी कैडेट्स को भारतीय सेना दिवस के बारे में पूरी जानकारी दी गई। कैडेट यश कुमार गुप्ता ने सभी कैडेट्स को भारतीय सेना दिवस के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर हवलदार सुखवीर सिंह, सीनियर प्रवीन कुमार सिंह, कैडेट सोमेश, दिव्या, पायल, हिमानी, मंजू, रश्मि, दीपक आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...