बिहारशरीफ, अक्टूबर 8 -- एनसीसी कैडेट्स ने जाना राजगीर का स्वर्णिम इतिहास ऑल इंडिया ट्रेक कैंप में प्राचीन नालंदा विवि और शांति स्तूप का किया भ्रमण फोटो: ट्रेक कैंप: राजगीर में चल रहे ऑल इंडिया ट्रेक कैंप के दौरान प्राचीन नालंदा विवि का भ्रमण करते विभिन्न राज्यों से आए एनसीसी कैडेट्स। राजगीर, निज प्रतिनिधि। ऑल इंडिया ट्रेक कैंप के लिए राजगीर पहुंचे देशभर के 510 एनसीसी कैडेट्स इन दिनों सिर्फ सैन्य प्रशिक्षण ही नहीं ले रहे। बल्कि, मगध की प्राचीन राजधानी के गौरवशाली इतिहास से भी रूबरू हो रहे हैं। कैंप के तीसरे दिन बुधवार को कैडेट्स ने राजगीर और नालंदा के प्रमुख ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का भ्रमण किया। कैंप कमांडेंट कर्नल राजेश बाहरी के निर्देशन में सभी कैडेट्स को दो समूहों में बांटा गया। पहले समूह ने विश्व शांति स्तूप और घोड़ा कटोरा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.