बदायूं, जुलाई 13 -- बदायूं,संवाददाता। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में चल रहे पौधारोपण अभियान के अन्तर्गत एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी वाटिका एवं प्रशिक्षण स्थल पर फलदार पौधे रोप कर सुरक्षा का संकल्प लिया। एनसीसी प्रभारी डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधों के रोपण के साथ उनकी संपूर्ण सुरक्षा का संकल्प भी लें । डॉ गुप्ता ने एनसीसी कैडेट्स को पौधमित्र बनाया तथा अपने अपने पौधे की देखभाल करने की शपथ दिलाई। पौधारोपण कार्यक्रम में अभियान प्रभारी डॉ.प्रियका सिंह,डॉ. राकेश कुमार जायसवाल, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. संजय कुमार, डॉ. सचिन कुमार, नेहा शर्मा, अनन्या मिश्रा आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.