गाज़ियाबाद, फरवरी 3 -- मुरादनगर,संवाददाता। पुनीत सागन अभियान के तहत मंगलवार को एनसीसी कैडेट्स गंगनहर पर घाटों की सफाई कर दो सौ किलो तक पॉलीथीन एकत्र की। इसके अलावा घाट के आसपास 110 पौधे भी लगाए गए। कैडेट्स ने एनसीसी अधिकारी डा. अमित कुमार के नेतृत्व पहले घाट व आसपास के क्षेत्र की सफाई की ओर बाद में पौधारोपण किया। पौधारोपण अभियान के दौरान मौसम के अनुकूल 100 से अधिक पौधे लगाए। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स को अलग अलग पौधे से संबंधित अनुकूल खाद की भी जानकारी दी गई। डा. अमित कुमार ने सभी एनसीसी कैडेट को पौधारोपण के लाभ से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अगर हम अपने वातावरण को साफ व स्वच्छ देखना चाहते हैं और आने वाली पीढ़ी के लिए एक हरा भरा प्रदूषण मुक्त वातावरण देना चाहते हैं, तो आज ही हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनोद...