नोएडा, जून 3 -- ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने एपीजे स्कूल में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें कुल दो ट्रॉफी, 18 स्वर्ण पदक, आठ रजत पदक जीते। कैडेट्स को प्रमाणपत्र भी दिए गए। एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ यशोधरा राज ने बताया कि कैडेट्स ने समूह नृत्य में स्वर्ण पदक हासिल किए। टेंट पिचिंग टीम ने स्वर्ण जीता। हथियार संचालन में रजत पदक, वॉलीबॉल में स्वर्ण और रजत अपने नाम किया। दो कैडेटों को चिकित्सा निरीक्षण में स्वर्ण पदक मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...