भागलपुर, दिसम्बर 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। 23 बिहार बटालियन एनसीसी भागलपुर द्वारा वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को ओटीसी बरौनी में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर कर्नल रितेश मोहन ने किया। कार्यक्रम में कैडेट्स ने अपनी नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सांस्कृतिक दक्षता और टीम भावना को प्रदर्शित किया। कैडेट्स एवं बच्चों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। इनमें विभिन्न राज्यों के पारंपरिक लोकनृत्य, देशभक्ति गीत, एनसीसी कौशल एवं स्टंट प्रदर्शन, सामूहिक नृत्य एवं संगीत समेत सोशल मीडिया के नुकसान विषय पर नाट्य प्रस्तुति की गई। मंच संचालन कैडेट सना और संत शरण ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स और बच्चों को सम्मानित किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.