भागलपुर, मई 10 -- जिला स्कूल के एनसीसी कोर के कैडेट्स के बीच भी भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बाद जोश का माहौल है। जिला स्कूल एनसीसी के एएनओ अंजन कुमार ने बताया कि उनके कैडेट्स के पास सिविल डिफेंस की सारी जानकारी है। उन्हें इसके लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। नवगछिया के रहने वाले कैडेट चेतन कुमार पांडेय ने बताया कि जिस तरह से आतंकवादियों ने पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों को निशाना बनाया था, उस वक्त उनका भी खून खौल गया था। उसी वक्त उन्होंने ठान लिया था कि अगर मौका मिलेगा तो वह जरूर युद्ध में अपनी भागीदारी निभाएंगे। सबौर निवासी निर्मल शर्मा ने कहा कि भारत माता की सेवा करने के लिए वह तत्पर हैं। उन्हें अगर मौका मिलेगा तो वह भी सरहद पर जरूर जाएंगे। इशाकचक के रहने वाले कैडेट सत्यम राज ने बताया कि समय समय पर इन्हीं सब वक्त पर उपयोग किये ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.