मेरठ, अक्टूबर 1 -- मेरठ। 71 यूपी बटालियन एनसीसी के द्वारा एनसीसी कैडेट्स को मिलिट्री डेरी फॉर्म में 9 अक्टूबर तक पैराग्लाइडिंग सिखाई जा रही है। 71 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नीरज चौधरी के निर्देशन में आयोजन चलाया जा रहा है। मंगलवार को कैडेट्स के बीच होने वाले अभ्यास का नजारा रोमांचक रहा। कार्यक्रम में कैडेट्स को पहले तकनीक बताई गई। इसके बाद सुरक्षा, खतरा आदि सभी बातों को ध्यान से समझने के लिए कहा गया। इसमें पूरे मेरठ ग्रुप से 170 कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं। इन्हें सिखाने के लिए 71 बटालियन के नायक सूबेदार पुष्कर पंथी, 72 बटालियन के हवलदार संदीप कुमार, 22 गर्ल्स बटालियन की एएनओ, 71 बटालियन से एएनओ लेफ्टिनेंट संजय कुमार व 56 रेजीमेंट के द्वारा ट्रेनिंग दी जा रही है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी चीफ ऑफिसर डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने दी है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.