कौशाम्बी, मई 8 -- भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी में गुरुवार को नेशनल कैडेट कोर के छात्र-छात्राओं ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर मंथन किया। इस दौरान एनसीसी अधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने सभी एनसीसी कैडेटों को भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में जानकारी प्रदान की। एनसीसी अधिकारी ने कहा कि यह सर्जिकल स्ट्राइक आतंकवाद की जड़ पर प्रहार है। इस अवसर पर महाविद्यालय के हिंदी प्रोफेसर डॉ. सीपी श्रीवास्तव जो भूतपूर्व वायु सैनिक भी है अपने सैन्य जीवन के बारे में कैडेटों को बताया। उन्होंने कहा की एनसीसी के कैडेटों को अपने जीवन में अनुशासन एवं कर्तव्य निष्ठा को अपनाना चाहिए। उन्हें देश के लिए अपना सर्वस्व त्याग करने की भावना रखनी चाहिए तथा परिवार और समाज को देशभक्ति के भाव से जोड़कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.