मधुबनी, जनवरी 11 -- मधुबनी। मधुबनी जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला परिवहन कार्यालय द्वारा इन दिनों सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को 34 बिहार बटालियन एनसीसी के 30 कैडेटों ने परिवहन विभाग के सहयोग से शहर में एक जागरूकता पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च की शुरुआत जिला परिवहन कार्यालय परिसर से हुई, जो थाना चौक, स्टेशन रोड होते हुए शहर की प्रमुख सड़कों से गुजरते हुए पुनः एनसीसी कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान कैडेटों ने हाथों में तख्तियां लेकर हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों से नहीं, बल्कि जन-ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.