महाराजगंज, जुलाई 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज आनंदनगर के एनसीसी कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने बताया कि एनसीसी बी सार्टिफिकेट की परीक्षा में 9 एसडी कैडेट व 7 एस डब्लू कैडेट सभी ने परीक्षा ए/बी ग्रेड से पास किया है। गर्ल्स कैडेट्स ने में 7 में 7 ए ग्रेड में जबकि लड़कों में 7 कैडेट ने ए ग्रेड से परीक्षा पास की है। केवल 2 कैडेट बी ग्रेड में पास हुए हैं और कोई भी कैडेट फेल नहीं है। सबसे अच्छा प्रदर्शन मुकेश यादव का रहा है। महाविद्यालय के डॉ. अभिमन्यु शर्मा, चंद्रजीत वरुण, प्रमोद चौरसिया, कमलेश प्रजापति, कार्यालय अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, राजेश सिंह, अश्वनी सिंह, जमुना निषाद, अजय पांडेय आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.