वाराणसी, फरवरी 10 -- वाराणसी। बीएचयू स्थित 7 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी की तरफ से मंगलवार को अस्सी घाट पर पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। कैडेट्स ने घाट की सफाई की। प्लास्टिक कचरा और अन्य प्रदूषकों को एकत्र कर निस्तारण के लिए नगर निगम को सौंपा। अभियान के दौरान पूर्व कैडेट्स ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि गंगा संरक्षण केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य है। स्थानीय प्रशासन एवं नमामि गंगे योजना के प्रतिनिधियों ने एनसीसी कैडेट्स और पूर्व कैडेट्स के इस प्रयास की प्रशंसा की। एनसीसी अधिकारियों के अनुसार पूर्व कैडेट्स की सक्रिय भागीदारी से अभियान को नई ऊर्जा मिली है। भविष्य में इस प्रकार के मासिक स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.