भागलपुर, दिसम्बर 2 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता पॉलिटेक्निक कॉलेज, भागलपुर परिसर में एनसीसी के 23 बिहार बटालियन के दस दिवसीय कैंप का समापन हो गया। सांस्कृतिक संध्या के साथ कार्यक्रम पूरा हुआ। इस मौके पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कर्नल रितेश मोहन ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मंच पर कैडेट्स और बच्चों ने अद्भुत, ऊर्जावान और मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन जीत लिया। सांस्कृतिक नृत्यों से लेकर अद्वितीय स्टंट और सामूहिक प्रस्तुतियों तक-हर एक में अनुशासन, सृजनशीलता और एनसीसी की असली भावना का संगम देखने को मिला। इस मौके पर एएनओ राकेश कुमार, विकास पांडेय, आरिफ हुसैन, रंजीत, अंजन, सीटीओ स्वाति सुरभि, महीमा मिश्रा और जीसीआई गुरिया सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...