आरा, दिसम्बर 18 -- -वर्ग नवम के छात्र तेजस पांडेय को बेस्ट कैडेट -रुद्र पांडेय को बेस्ट डिसिप्लिन और आशीष पांडेय को बेस्ट फायरिंग अवार्ड आरा, निज प्रतिनिधि शहर के मझौंवा स्थित संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने सफलता अर्जित कर विद्यालय का सम्मान बढ़ाया है। बता दें कि हाल में ही पांच बिहार बटालियन की ओर से आयोजित एनसीसी कैंप में भाग लेकर विद्यालय के तीन होनहार विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्राप्त किया हैं। पांच बिहार बटालियन की ओर से आयोजित कैंप में जिले के एनसीसी से संबद्ध विद्यालयों ने भाग लिया था। पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में वर्ग नवम के छात्र तेजस पांडेय को (बेस्ट कैडेट अवार्ड), वर्ग नवम के छात्र रुद्र पांडेय को (बेस्ट डिसिप्लिन अवार्ड) एवं वर्ग नौ...