शाहजहांपुर, फरवरी 16 -- एसएस कॉलेज में 25 युपी बटालियन एनसीसी के 'सी' प्रमाणपत्र परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस परीक्षा का आयोजन 8 यूपी बटालियन यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एस एस भिस्ट और प्रशासनिक अधिकारी मेजर नीलिमा गौर के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर 25 यूपी बटालियन के सूबेदार मेजर सुनील साहब, सूबेदार श्रवनन, सूबेदार अरविन्द कुमार, सूबेदार जटविंदर, हवलदार सानतनु, हवलदार मदन, सुनील ढाका, अरुण, तिलक बहादुर, ए एनओ लेफ्टिनेंट आलोक एवं परीक्षा में बड़ी संख्या में जीएफ कॉलेज, गवर्नमेंट पीजी बीसलपुर, एस एस कॉलेज, गन्ना कृषक डिग्री कॉलेज पूरनपुर के कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एसएस भिस्ट ने परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का संदेश दिया। उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.