संभल, अप्रैल 20 -- मॉडल पब्लिक एजुकेशन कॉले के एनसीसी कैडेट्स का सेना में अग्निवीर व एक कैडेटस का असम रायफल में चयन हो गया है। कालेज प्रशासन ने इन सभी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। कालेज के एनसीसी कैडेटस सचिन कुमार, अतुल गिरि, निखलेश यादव, नीरज श्रीवास्तव, पुश्पेन्द्र मौर्य का अग्निवीर व जितेन्द्र यादव असम रायफल में चयन हो गया है। उनके चयन पर एनसीसी प्रभारी ज्ञान सिंह व महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ़ राजकुमार गोयल द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। मिठाई खिलाकर उनको बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ़अशोक यादव, व डॉ़ अमोल कंचन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.