कोडरमा, मार्च 1 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवाल ने एनसीसी कैडेट रितु सिंह को लेजर सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस दौरान रितु सिंह ने राज्यपाल के साथ नाश्ते और रात्रि भोज में भी भाग लिया। उन्होंने बताया कि वह 28 दिसंबर को दिल्ली रवाना हुई थीं, जहां उन्होंने 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया। राज्यपाल द्वारा मिला यह सम्मान उनके कठिन परिश्रम और देशभक्ति की भावना का प्रतीक है। रितु सिंह ने कहा कि राज्यपाल बेटियों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने एनसीसी को राष्ट्र सेवा का महत्वपूर्ण जरिया बताया और कहा कि एनसीसी युवा पीढ़ी को अनुशासन और देशभक्ति की सीख देता है। बिहार के राज्यपाल से भी मिला था सम्मान कुछ समय पहले बिहार के राज्यपाल ने भी रितु सिंह को सम्मानित किया था। यह उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.