दरभंगा, दिसम्बर 8 -- सिंहवाड़ा। सिंहवाड़ा स्थित चौधरी केदारनाथ पल्स टू उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार को आठ बिहार बटालियन एनसीसी की ओर से 10 दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। लेफ्टिनेंट कर्नल डीके सिंह एवं एसएम मदन तमांग की देखरेख में आयोजित कैंप में मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर एवं दरभंगा के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। तीनों जिलों के चयनित विद्यालय, प्लस टू उच्च विद्यालय एवं महाविद्यालय से आए छात्र-छात्राए एनसीसी कैंप में भाग ले रहे हैं। बताया गया है कि छात्रों को मैप रीडिंग, हेल्थ एंड हाइजीन संस्टेशन, हथियार प्रशिक्षण, युद्ध कला की जानकारी एवं कई प्रकार के खेलों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे छात्र-छात्राएं खासे उत्साहित हैं। बताया गया है कि तीनों जिलों से चार सौ प्रतिभागी शिविर में भाग ले रहे हैं। सिंहवाड़ा प्लस टू उच्च विद्यालय परिस...