रांची, दिसम्बर 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। एनसीसी निदेशालय बिहार एवं झारखंड की ओर से वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिनी आयोजन का उद्घाटन गुरुवार को होगा। साइक्लोथॉन का पहला चरण 18 से 20 दिसंबर तक झारखंड में तीन अलग-अलग मार्गों में आयोजित होगा। यह चरण उन प्रमुख स्थलों को स्पर्श करेगा, जो वीर बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्ष की गहराई से जुड़े हुए हैं। इस चरण में एनसीसी अधिकारी, स्थायी प्रशिक्षक स्टाफ एवं एनसीसी कैडेट्स भाग लेंगे। दूसरे चरण की यात्रा रांची से दिल्ली तक करीब 1300 किमी की होगी। यह यात्रा 20 दिनों की अवधि में झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा से होकर गुजरेगी। इस चरण को 28 दिसंबर को बिरसा मुंडा कारागार परिसर से रवाना किया जाएगा। इस यात्रा में दो एनसीसी अधिकारी, दो स्थायी स्टाफ एवं 16 एनसीसी कैडेट्स भाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.