मधुबनी, जनवरी 3 -- मधुबनी,एक संवाददाता। नए वर्ष के पहले दिन सिख लाइट इन्फैंट्री के ब्रिगेडियर एस. मेहरोत्रा ने एनसीसी ग्रुप मुख्यालय,मुजफ्फरपुर में ग्रुप कमांडर का पदभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद शनिवार को उन्होंने 34 बिहार बटालियन एनसीसी मधुबनी का दौरा कर देशभक्ति और अनुशासन का संदेश दिया। बटालियन परिसर पहुंचने पर कमांडिंग अफसर कर्नल नितिन झा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद ब्रिगेडियर मेहरोत्रा ने कैडेटों के प्रशिक्षण, उपलब्ध हथियारों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और प्रशासनिक व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बटालियन में मौजूद सूबेदार मेजर के. बी. आले, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार बी. के. मल्लिक, सूबेदार सुनील कुमार, रामलाल, एन. सी. मेहता, एएनओ मो. शमशीर, एस. एन. के. शर्मा सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात की। निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.