घाटशिला, जनवरी 29 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला कॉलेज एनसीसी के समस्त कार्यकलापों का निरीक्षण 37 झारखंड बटालियन एनसीसी के कमांडिंग अधिकारी सह कोल्हान एनसीसी के कमांडर कर्नल विनय अहूजा ने किया। उनके आगमन पर सर्वप्रथम कॉलेज के मुख्य द्वार पर प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने उनका स्वागत किया। तत्पश्चात झारखंड के पारंपरिक रीति-रिवाजों से उनका सम्मान किया गया। उसके बाद कर्नल अहूजा ने एनसीसी परेड का निरीक्षण किया। परेड का कमांड वरिष्ठ कैडेट राजाराम हेम्ब्रम ने किया। एनसीसी परेड निरीक्षण के बाद कर्नल विनय अहूजा ने कॉलेज एनसीसी कार्यालय का निरीक्षण किया। वहां एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट महेश्वर प्रमाणिक ने उन्हें एनसीसी गतिविधियां से अवगत करवाया। विगत 21 जनवरी को एनसीसी के भगवान बिरसा मुंडा पदयात्रा कार्यक्रम का रिपोर्ट भी उन्हें दिखाया। रिपोर्ट देखकर ...