बेगुसराय, नवम्बर 30 -- बरौनी। बरौनी ओल्ड ट्रांजिट कैंप में शनिवार को नेशनल कैडेट्स कोर का 16वीं कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप का समापन समारोहपूर्वक किया गया। दस दिवसीय एनसीसी कैंप कमांडेंट कर्नल अमित अहलावत के दिशा निर्देश में संपन्न हुआ। कैंप के सफल संचालन को लेकर ब्रिगेडियर अरुण उनियाल ने कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान एनसीसी के कैडेटों के द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इस वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान आरडीसी 2026 कैंप की प्रशिक्षण एनसीसी कैडेट्स को दी गई। आरडीसी के लिए 131 कैडेटों को दिल्ली भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...