मुरादाबाद, जनवरी 30 -- शहर में 23 यूपी बटालियन एनसीसी और स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जागरुकता रैली निकाली गई। आयोजन विकसित भारत अभियान के अंतर्गत स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 2026 के अवसर पर किया गया। रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह, मेजर राजीव ढल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से शुरू होकर सिविल लाइन थाना, जिला अस्पताल, पीलीकोठी, जैन मंदिर, डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क से होती हुई सीएमओ कार्यालय पर समाप्त हुई। इस दौरान महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज की एनसीसी सब यूनिट के कैडेट "ठाना है कुष्ठ मुक्त भारत बनाना है" जैसे नारे लगाते हुए चले। डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा। मेजर राजीव ढल ने कहा कि कुष्ठ रोग साध्य है और समय पर इलाज से पूरी तरह ठीक हो सकता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.