मधुबनी, फरवरी 1 -- मधुबनी,एक संवाददाता। 34 बिहार बटालियन एनसीसी मधुबनी की ओर से रविवार को एनसीसी "ए" सर्टिफिकेट परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। परीक्षा को लेकर कैडेटों में खासा उत्साह और परीक्षा-सा माहौल देखने को मिला। जिले में कुल तीन परीक्षा केंद्र पंडौल, पोखरौनी और कलुआही बनाए गए थे, जहां शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में परीक्षा संपन्न हुई। पंडौल परीक्षा केंद्र पर कमांडिंग अफसर कर्नल नितिन झा के नेतृत्व में परीक्षा आयोजित की गई, जबकि पोखरौनी में लेफ्टिनेंट कर्नल प्रकाश कुमार सिंह और कलुआही केंद्र पर सूबेदार राजकुमार ने पूरी व्यवस्था की निगरानी की। तीनों केंद्रों पर सुरक्षा, अनुशासन और परीक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराया गया। कुल 288 एनसीसी कैडेटों ने "ए" सर्टिफिकेट परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा में शामिल कैडेटों में देशसेवा और अनुशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.