भागलपुर, फरवरी 2 -- बाल भारती विद्यालय में 23 बिहार बटालियन के कर्नल रितेश मोहन की देखरेख में एनसीसी ए सर्टिफिकेट एग्जाम का आयोजन हुआ, जिसमें कैप्टन संदीप कुमार, एएनओ लेफ्टिनेंट विकास पाण्डेय एएनओ संदीप भारती, सूबेदार सालिक राम मल्ल, हवलदार बहादुर गुरुंग, सीटीओ इस्माईलपुर आदि उपस्थित थे। इसमें बाल भारती विद्यालय के एनसीसी कैडेट, नवोदय विद्यालय नगरपारा के एनसीसी कैडेट, झंडापुर के एनसीसी कैडेट, इस्माईलपुर के एनसीसी कैडेट करीब 200 एनसीसी कैडेट शामिल हुए। इस एग्जाम को सुचारू रूप से करवाने में बाल भारती विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह एवं प्रशासक डीपी सिंह की मुख्य भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.