नई दिल्ली, जनवरी 29 -- उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में निधन के बाद उनके करीबी सहयोगी किरण गुजर ने दावा किया कि एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की तैयारी पूरी हो चुकी थी। अजित खुद इसे लेकर उत्सुक थे। गुजर के अनुसार विमान हादसे से मात्र पांच दिन पहले ही अजित पवार ने उनसे इस बारे में चर्चा की थी। कहा था कि विलय की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और अगले कुछ ही दिनों में इसकी आधिकारिक घोषणा होने वाली थी। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों में दोनों गुटों ने मिलकर चुनाव लड़ा था। उस दौरान अजित पवार ने कुछ पत्रकारों से भी साझा किया था कि वे अपने चाचा शरद पवार के अच्छे स्वास्थ्य के रहते ही पार्टी का विलय उनके नेतृत्व वाले गुट के साथ करना चाहते हैं। पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के चुनाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.