रामगढ़, मार्च 24 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। एनसीओईए ने रविवार को गिद्दी स्थित यूनियन कार्यालय में भगत सिंह का शहादत दिवस मनाया। सर्वप्रथम में उपस्थित यूनियन पदाधिकारियों और सदस्यों भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने भगत सिंह के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा भगत सिंह व्यक्ति नहीं विचारधारा हैं और उनके विचारों को आत्मसात करने की जरुरत है। यूनियन नेता ने कहा वर्तमान समय में भगत सिंह के विचारों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। इस अवसर पर युनियन के अरुण कुमार सिंह, देवनाथ महली, राजेश गुप्ता, अशोक करमाली, साबिर अंसारी चंदन सिंह, रमेश महली, भगवान गोप, आनंद कुमार, संजू कुमार, विक्की कुमार, गजेंद्र, अवधेश कुमार, जगरनाथ साव, नंदू राजभर आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.