रांची, फरवरी 23 -- रांची, आशीष तिग्गा। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएससी) ने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा-शिक्षा व परिवार कल्याण विभाग और चतरा उपायुक्त को नोटिस भेजा है। यह नोटिस आयोग ने बाबूलाइन निवासी अनुबंध पर कार्यरत अनिता रोशनी खलखो के पति नेकी लकड़ा की शिकायत के आधार पर भेजा है। नोटिस 19 जनवरी 2026 को आयेाग कार्यालय के द्वारा भेजा गया और संबंधित विभागों व आवेदकों को फरवरी में प्राप्त हुआ है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उनकी धर्मपत्नी को सामुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र बरकुटे में कार्यरत डॉ सुदीप कुमार द्वारा प्रताड़ित किया गया। कहा गया कि टंडवा प्रखंड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व उप स्वास्थ्य केंद्र बरकुटे में कार्यरत है। जहां प्रभारी डॉ द्वारा उनकी पत्नी को मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया गया। साथ ही उनकी ...