सोनभद्र, जनवरी 2 -- अनपरा,संवाददाता। दिसम्बर माह में उत्पादन लक्ष्य से पिछड़ने के बावजूद एनसीएल ने चालू वित्त वर्ष की पहली तीन तिमाही(अप्रैल-दिसम्बर) के बीच बीते साल से लगभग 0.4 प्रतिशत अधिक कोयला उत्पादन किया है। एनसीएल के अतिरिक्त कोल इंडिया की महज एसईसीएल ही ऐसी अनुषंगी कम्पनी है जिसने इन तीन तिमाही में बीते साल से बेहतर उत्पादन किया है। एनसीएल ने दिसम्बर तक कुल 105.3 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया जबकि बीते साल दिसम्बर तक 104.9 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया था। एसईसीएल ने भी बीते साल किये उत्पादन 111.5 मिलियन टन के सापेक्ष इस साल 119 मिलियन टन कोयला उत्पादन कर लगभग 6.7 प्रतिशत अधिक कोयला निकाला लेकिन शेष आधा दर्जन कम्पनियां क्रमश:ईसीएल(एक प्रतिशत कम),बीसीसीएल(15.2 प्रतिशत कम),सीसीएल (11.8 प्रतिशत कम)डब्लुसीएल (11.2 प्रतिशत कम)एमसीएल (3.4...