सोनभद्र, जनवरी 4 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल की ककरी कोयला परियोजना आवासीय परिसर में शनिवार की रात्रि एनसीएल कर्मियों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि फीटर पद पर कार्यरत एक कर्मी साईचंद थापा से मारपीट कर उसके गले की चेन, पर्स, घड़ी एवं कार की चाभी आदि अन्य कर्मियों उठा ले गये। घटना से आक्रोशित कर्मियों ने रात्रि 9 बजे से सुबह 3 बजे तक परियोजना में कोल प्रोडक्शन ठप कर दिया। इस के बाद हरकत में आये एनसीएल प्रबंधन ने मारपीट में शामिल रहे तीनों आरोपी जो हरियाणा के रहने वाले बताये जा रहे को निलंबित कर उनसे 72 घंटे के भीतर जवाब तलब किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मारपीट शामिल सभी आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है की दोनों पक्षों से तहरीर मिली है जिसकी जांच की जा रही है। इस बीच श्रमिक संगठन भी कर्मियों के बीच हुए विवाद के बाद...