सोनभद्र, दिसम्बर 7 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल आरसीएसएस में संगठन विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मोरवा पुलिस ने आरसीएसएस के पदाधिकारियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। न्यायालय के आदेश पर शनिवार देर शाम एनसीएल जयंत निवासी लाल पुष्प राज सिंह,मनोहर सिंह सेवानिवृत्त एनसीएल कर्मी,इन्द्रेश कुमार सिंह ओवर मैन एनसीएल जयंत एवं आरएन ओझा ओवर मैन एनसीएल जयंत पर धोखाधड़ी समेत आधा दर्जन मामलों में मुकदमा दर्जकर जांच शुरूकर दी है। पुलिस के मुताबिक न्यायिक मजिस्ट्रेट बैढ़न के दो दिसम्बर के आदेश पर यह कार्रवाई की गयी है। बताया कि परिवादी विरेन्द्र सिंह बिष्ट राष्ट्रीय कोलियरी श्रमिक संघ के महासचिव पद पर कार्यरत रहा है। उनका आरोप है कि अनावेदकों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनके हस्ताक्षर स्कैन कर फर्जी एवं कूटरचित कार्रवाई से बैक डेटिंग करते हुए स्वंय को श्...