लखनऊ, मार्च 10 -- लखनऊ। अंसल सुशांत गोल्फ सिटी में प्लाट के लिए पैसा जमा करने के बाद भी कब्जा न पाने वाले आवंटियों को नेशनल कंपनी ला ट्रिब्यूनल(एनसीएलटी) में क्लेम फार्म जमा करना है। इसके लिए 11 मार्च लास्ट डेट है। ऐसे में अभी भी कई आवंटी हैं जो कि क्लेम फार्म भरने के लिए साइट पर लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं। कुछ के यह समझ में नहीं आ रहा है कि कौन सा फार्म और कैसे भरें। सुशांत गोल्फ सिटी में प्लाट के नाम पर अंसल से ठगे गए आवंटियों ने न्याय के लिए एकजुट होकर लड़ने के लिए व्हाट्सऐप पर ग्रुप बनाया है। अलग-अलग बने तीन ग्रुपों में दो हजार से भी ज्यादा सदस्य हैं। अंसल के दिवालिया होने की प्रक्रिया में एनसीएलटी के रिसीवर ने आवंटियों से क्लेम फार्म जमा करने को कहा है। व्हाट्सअप ग्रुप पर सुनील नाम के आवंटी ने चार फार्म का स्क्रीन शॉट डाल कर पूछा है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.