मुरादाबाद, फरवरी 24 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों के मुद्रण व वितरण को लेकर सख्त रुख अपनाया है। परिषद ने स्पष्ट किया है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं में केवल परिषद द्वारा अधिकृत प्रकाशकों की पुस्तकें ही मान्य होंगी। अन्य किसी भी अनाधिकृत पुस्तक, गाइड या अधिक मूल्य पर बेची जा रही सामग्री के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसमें कक्षा 9 व 12 के लिए मेसर्स पायनियर प्रिन्टर्स एंड पब्लिशर्स, आगरा, कक्षा 10 के लिए मेसर्स पीतांबरा बुक्स प्राइवेट लिमिटेड, झांसी और कक्षा 11 के लिए मेसर्स सिंघल एजेन्सीज, लखनऊ को अधिकृत किया गया है। अधिकृत मुद्रकों पुस्तकें फरवरी 2026 के प्रारंभ से बाजार में उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। डीआइओएस देवेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि परिषद के संज्ञान में आ...