गोपालगंज, मई 19 -- गोपालगंज। विधि संवाददाता सिविल कोर्ट गोपालगंज के वकीलों ने जिले के सभी निजी विद्यालयों में एनसीईआरटी की पुस्तकें पढ़ाए जाने पर जोर दिया है। कई वकीलों ने कहा है कि अलग-अलग विद्यालय में अलग अलग प्रकाशनों की पुस्तकें पढ़ाए जाने से पढ़ाई में एकरुपता नहीं रह पाती है। वहीं विद्यालय प्रबंधक कमाई के चक्कर में प्रत्येक वर्ष पुस्तकें बदल दे रहा है। इससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। जिला विधिज्ञ संघ के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष विमलेंदु कुमार द्विवेदी ने कहा कि जबलपुर के डीएम ने इस तरह का आदेश जारी किया है। यदि गोपालगंज में भी इस तरह का आदेश जारी होता है तो अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी। हर साल किताबें बदल देने की प्रथा पर रोक लगाई जानी चाहिए। मौके पर पूर्व कार्यकारिणी सदस्य पंकज कुशवाहा, डॉ. संजय शुक्ला, संतोष पांडेय, राजेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.