प्रयागराज, मई 6 -- प्रयागराज। रेलवे में लोको पायटल की समस्याओं का जल्द समाधान होने जा रहा है। रेलवे की ओर से 806 पदों पर सहायक लोको पायटल की भर्ती होने जा रही है। प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी जेसी एस बोरा ने एक संगोष्ठी में कहा कि ड्यूटी के बाद कर्मचारियों को रेस्ट के लिए परिवार में सामंजस्य बनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि उत्तर मध्य रेल्वे मंडल में जल्द ही 806 पदों पर नई सहायक लोको पायलट की भर्ती होने जा रही है। इससे वर्तमान में कार्यरत कर्मियों को अवकाश और रेस्ट में और अधिक सुविधा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...