प्रयागराज, मई 22 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे की ओर से गुरुवार को जागरूकता पखवाड़े की शुरुआत की गई जो कि पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस तक चलेगा। इसकी थीम 'इंड प्लास्टिक पॉल्यूशन यानि प्लास्टिक प्रदूषण का खात्मा' है। पूरे पखवाड़े में पर्यावरण जागरूकता एवं पर्यावरण से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी जिनमें प्रतियोगिताएं, श्रमदान, सेमिनार, नुक्कड़ नाटक, वृहद पौधरोपण, कपड़े के थैलों का वितरण आदि प्रमुख है। पखवाड़े का शुभारम्भ गुरुवार को एनसीआर मुख्यालय में महाप्रबंधक उपेंद्र चन्द्र जोशी और प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अनिमेष कुमार सिन्हा ने साइकिल रैली से किया। रैली का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। इसके बाद महाप्रबंधक ने हरित शपथ दिलाई। सभी विभागाध्यक्षों और अधिकारियों-कर्मचारियों की ओर से रेलगांव कॉ...