प्रयागराज, अक्टूबर 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने खेल कोटे के तहत 46 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती 23 अलग अलग खेलों के खिलाड़ियों के लिए की जा रही है, जिनमें क्रिकेट, हॉकी, कुश्ती, एथलेटिक्स, कबड्डी, बैडमिंटन सहित कई प्रमुख खेल शामिल हैं। भर्ती तीन अलग-अलग वेतन स्तरों (पे लेवल) पर की जाएगी। लेवल-1 (ग्रेड पे 1800) में सबसे अधिक 25 पदों पर भर्ती होगी। इसमें कुश्ती, हॉकी, वेट लिफ्टिंग, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, कबड्डी, स्वीमिंग और बास्केटबॉल जैसे खेल शामिल हैं। लेवल-2/3 (ग्रेड पे 1900/2000) में 16 पदों पर भर्ती होगी। इसमें हॉकी, क्रिकेट, वेट लिफ्टिंग, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी और जिम्नास्टिक के खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। वहीं लेवल-4/5 (ग्रेड पे 2400/Rs.2800) ...