प्रयागराज, फरवरी 15 -- उत्तर मध्य रेलवे में संरक्षा मानकों को और सुदृढ़ करने के लिए क्रॉस ऑडिट प्रणाली लागू की गई है। अब प्रयागराज, झांसी और आगरा मंडल के वरिष्ठ अधिकारी अपने-अपने मंडल के बजाय दूसरे मंडलों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच करेंगे। इस पहल का उद्देश्य रेल हादसों की संभावनाओं को न्यूनतम करना और व्यवस्थागत खामियों को समय रहते चिह्नित करना है। रेल प्रशासन का मानना है कि अक्सर एक ही मंडल में लंबे समय तक कार्यरत अधिकारी कुछ प्रक्रियात्मक कमियों को सामान्य मान लेते हैं। ऐसे में बाहरी दृष्टि से किया गया निरीक्षण छिपी हुई त्रुटियों को उजागर करने में अधिक प्रभावी साबित होगा। इसी सोच के तहत क्रॉस ऑडिट की नई व्यवस्था लागू की गई है। निरीक्षण के दौरान पटरियों की गुणवत्ता, सिग्नल प्रणाली की विश्वसनीयता, इंजनों और कोचों के रखरखाव की स्थिति, ट्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.