नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अक्तूबर से दिसंबर तक तोड़फोड़ के काम पर रोक लगाई जानी चाहिए। कहा कि इस दौरान प्रदूषण सबसे अधिक होता है। केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली और सोनीपत के नगर निकायों की कार्य योजनाओं की समीक्षा के लिए आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह भी कहा कि निर्माण और तोड़फोड़ के दौरान होने वाले कचरे के प्रबंधन और प्रसंस्करण के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा तैयार होना चाहिए। और उस स्थल के 10 किलोमीटर के दायरे में निर्माण एवं तोड़फोड़ के काम की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने सभी एजेंसियों को अगले एक वर्ष में वायु गुणवत्ता सूचकांक में 40 प्रतिशत की कमी लाने के लिए मिशन मोड में काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने वाय...