प्रयागराज, दिसम्बर 17 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने इस वर्ष पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत में नया कीर्तिमान बनाया है। अप्रैल से नवंबर के बीच रेलवे ने 7227 मीट्रिक टन कार्बन डाइआक्साइड उत्सर्जन रोका है। मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि एनसीआर में 14.11 मेगावाट पीक के नए सौर संयंत्रों पर काम चल रहा है। पूरा होने पर कुल क्षमता 30.31 मेगावाट पीक हो जाएगी। इससे हर साल 3.23 करोड़ यूनिट बिजली बनेगी, 27,187 मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन कम होगा और 14.9 करोड़ रुपये की सालाना बचत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...