प्रयागराज, मार्च 18 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे ने स्क्रैप की बिक्री से 260 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। एनसीआर के जीएम उपेंद्र चंद्र जोशी ने बुधवार को बताया कि 12 मार्च को उत्तर मध्य रेलवे ने रेलवे बोर्ड की ओर से दिए गए स्क्रैप बिक्री लक्ष्य 260 करोड़ रुपये को प्राप्त कर 260.56 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित कर लिया है। पिछले वर्ष की तुलना मे निर्धारित लक्ष्य 19 दिन पहले ही हासिल कर लिया। जीएम ने कहा कि स्क्रैप का निपटारा एक महत्वपूर्ण गतिविधि है। स्क्रैप से राजस्व अर्जित करने के साथ साथ कार्य परिसर को साफ सुथरा रखने में मदद मिलती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.