प्रयागराज, जनवरी 8 -- प्रयागराज। रेल मंत्रालय की ओर से प्रदान किए जाने वाले अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2025 के अंतर्गत उत्तर मध्य रेलवे को शुक्रवार को दूरसंचार दक्षता शील्ड और सिग्नल दक्षता शील्ड से सम्मानित किया जाएगा। ये शील्ड उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से तथा प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता सत्येन्द्र कुमार के साथ प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही एनसीआर के पांच अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इनमें उप प्रमुख वित्तीय सलाहकार आशुतोष शर्मा, उप मुख्य सिग्नल अभियंता कुश गुप्ता, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता धनंजय कुमार सिंह, वरिष्ठ सहायक लोको पायलट सुष्मिता तथा ट्रैकमैन पर्वत शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.